Bournvita Ke Fayde | Bournvita Peene Se Kya Hota Hai

मां अपने बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उन्हें दूध का सेवन कराती है। परंतु कुछ बच्चों को दूध पसंद नहीं होता है, तो ऐसे में अगर उन्हें दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पिलाया जाए तो बच्चे काफी खुशी-खुशी दूध पीना पसंद करेंगे। बॉर्नविटा दूध को केवल स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि और भी ज्यादा लाभदायक बनाता है। जी हां दोस्तों,Bournvita Ke Fayde कई सारे हैं जिसके कारण लोग ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पिलाते है।

तो आइए, आज के इस लेख के माध्यम से हम Bournvita Ke Fayde के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। ताकि अगर आप बॉर्नविटा का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसके फायदे के बारे में जानकर बॉर्नविटा का सेवन कर पाएंगे।

बॉर्नविटा क्या है | Bournvita Ke Fayde

बॉर्नविटा एक हेल्थ ड्रिंक है, जिसे बच्चों के लिए बनाया गया है। Bourn Vitaको यह ध्यान में रखकर बनाया गया है कि यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हो और वह आसानी से इसे पी सके। बॉर्नविटा काफी चॉकलेटी होता है जिससे दूध में मिलाने पर दूध भी चॉकलेटी और स्वादिष्ट बन जाता है और इसके माध्यम से बच्चे बिना किसी परेशानी के आसानी से दूध पी जाते हैं।

बॉर्नविटा का उत्पादन कैडबरी कंपनी द्वारा किया जाता है जो कि अपने चॉकलेट से संबंधित सभी तरह के प्रोडक्ट के लिए काफी ज्यादा मशहूर और लोकप्रिय है। इसलिए केवल बच्चे ही नहीं बड़े भी बॉर्नविटा का सेवन करते हैं।

bournvita ke fayde
Bournvita ke Fayde
मोटे होने के लिए क्या खाए

बोर्नविटा की सामग्री के नाम

चलिए बॉर्नविटा के फायदे जानने  से पहले हम यह जान लेते हैं कि बॉर्नविटा किस चीज से बनता है। यानी कि बॉर्नविटा के इनग्रेडिएंट्स क्या क्या है।

  1. शुगर
  2. मिल्क सॉलि़ड
  3. विटामिन
  4. मिनरल्स
  5. रेसिंग एजेंट
  6. कोकोआ सॉलि़ड
  7. माल्ट एक्सट्रैक्ट
  8. लिक्विड वनीला फ्लेवर
  9. आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव
  10. सॉल्ट

इन सारी चीजों से मिलकर बॉर्नविटा बनता है और बढ़ते बच्चों में आवश्यक तत्वों का उजागर करता है। बॉर्नविटा में विटामिन डी होता है जो कि हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

बॉर्नविटा पीने से क्या फायदा होता है | Bournvita Ke Fayde

बॉर्नविटा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लेने के पश्चात चलिए अब Bournvita Peene Se Kya Hota Hai जानते हैं 

  1. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

बॉर्नविटा में कई तरह के विटामिंस कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, आयरन, इत्यादि चीजें पाई जाती हैं। जो कि बच्चों के स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाती है।

अक्सर बच्चे फल या विटामिन वाली चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में पूरी तरह से आवश्यक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं लेकिन बॉर्नविटा के माध्यम से सभी आवश्यक तत्व बच्चों के शरीर में पहुंचते हैं और उनके स्वास्थ्य को अच्छा बनाते हैं।

Forever Bee Honey क्या है?

2. शरीर की immunity बढ़ाने में फायदेमंद

जैसा कि हमने आपको बताया बॉर्नविटा में कई मिनरल्स और विटामिंस होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। यानी कि बॉर्नविटा दूध में मिलाकर पीने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बच्चे बीमारियों से दूर रहते हैं और उनका विकास भी तेजी से हो पाता है। बच्चों में जितना ज्यादा से ज्यादा मिनिटी होगा बच्चे उतने ही तेजी से ग्रो कर पाएंगे और हमेशा अव्वल रहेंगे।

3. बच्चों के विकास में सहायक

बॉर्नविटा का बेनिफिट यह भी है कि इसके माध्यम से बच्चों का विकास होता है। हम दूध को पूर्ण आहार मानते हैं लेकिन अगर हम उसे दूध में बॉर्नविटा मिक्स कर दे तो दूध की न्यूट्रिशन वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

दूध में पहले से ही विटामिन b12, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटेशियम, कैल्शियम, इत्यादि चीजें पाई जाती हैं वही बॉर्नविटा में भी यह सभी चीजें होती हैं और साथ में आयरन पोटेशियम आयोडीन इत्यादि चीजें भी होती हैं। जिससे कि बच्चों में अधिक निट्रेशन पहुंच पाता है और बच्चों का विकास तेजी से हो पाता है।

4. मसल्स मजबूत करने में सहायक

बॉर्नविटा में विटामिन डी नामक पोषक तत्व पाया जाता है जो कि मसल्स के लिए काफी अच्छा होता है। तो अगर बच्चे बॉर्नविटा दूध में मिलाकर पिएंगे तो उनके मसल्स पर भी काफी असर पड़ेगा और उनके मसल्स मजबूत होंगे।

बॉर्नविटा केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि एडल्ट्स के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है अगर एडल्ट्स काफी ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करते हो।

5. दिमाग तेज करने के लिए फायदेमंद

Bournvita Ke Fayde – बॉर्नविटा बच्चों के दिमाग को भी तेज करता है। अगर आप देखे तो बॉर्नविटा में आयोडीन और आयरन नामक पोषक तत्व होते हैं जोकि दिमाग को तेज करते हैं। तो अगर कोई भी बच्चा दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पिता है तो बच्चे का दिमाग साफ होता है और बच्चे किसी भी एक्टिविटी में अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं।

6. चाय और कॉफी से छुटकारा

बच्चों को शुरुआत में ही चाय या कॉफी पीने की आदत लग जाती है जो कि शरीर के लिए काफी अच्छा नहीं होता है। परंतु अगर हम चाय या कॉफी के स्थान पर बच्चों को दूध में ही बॉर्नविटा मिलाकर पिलाएं तो वह बच्चों के शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होगा।

बॉर्नविटा चाय और कॉफी का एक अच्छा विकल्प है जिससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

7. पाचन क्रिया को मजबूत करने में सहायक

बॉर्नविटा के कारण बच्चों का मेटाबॉलिज्म भी काफी अच्छा रहता है। जिससे कि बच्चे अगर कुछ भी पौष्टिक चीजें खाते हैं तो वह उनके शरीर में लगता है और सही ढंग से पछता भी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा तेजी से विकास करें और सभी चीज खाया पिया उनके शरीर में लगे तो आपको अपने बच्चों को बंद बेटा का सेवन जरूर कराना चाहिए।

8. बेहतरीन फ्लेवर

Bournvita Ke Fayde – बॉर्नविटा का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध होता है जो कि बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है। बॉर्नविटा दूध को चॉकलेटी बना देता है जिससे कि बच्चे बिना तंग किए बहुत ही चाव से दूध पीते हैं।

बॉर्नविटा को बच्चों के लिए ही ध्यान में रखकर बनाया गया है इसीलिए इसका फ्लेवर चॉकलेटी रखा गया है।। कई बार बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बॉर्नविटा वाला दूध पीते हैं। और कई बार तो लोग बॉर्नविटा को सूखा ही खाते हैं क्योंकि इसका फ्लेवर बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है।

बॉर्नविटा के नुकसान । Bournvita ke Nukasan

जैसा कि आप जानते हैं सभी चीजों के फायदे होने के साथ-साथ उनके नुकसान भी होते हैं। उसी प्रकार बॉर्नविटा का फायदे के साथ-साथ बॉर्नविटा के साइड इफेक्ट्स भी हैं। तो चलिए बॉर्नविटा के नुकसान पर भी कुछ नजर डालते हैं।

  • बॉर्नविटा के अंदर शुगर की मात्रा काफी होती है जिसके कारण बच्चों को डायबिटीज होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए बॉर्नविटा का उपयोग बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।
  • बॉर्नविटा के अंदर चॉकलेट फ्लेवर होता है जो कि बच्चों के दांतों में सड़न और कैविटी भी पैदा करता है। इसीलिए यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे सुखा बॉर्नविटा बिल्कुल भी ना खाएं। और बॉर्नविटा का उपयोग बहुत ही कम मात्रा में हो।
  • कई रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग बहुत ही लंबे समय से बॉर्नविटा का उपयोग कर रहे हैं उन्हें भविष्य में एकाग्रता में कमी देखने को मिलती है। इसलिए एक समय के बाद बॉर्नविटा का उपयोग बंद कर देना चाहिए नहीं तो इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

बॉर्नविटा कैसे पिया जाता है?

बॉर्नविटा के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेने के पश्चात चलिए जान लेते हैं कि Bournvita kaise banaye?

  • सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबालने।
  • दूध को उबालने के बाद दूध को एक गिलास में डालें।
  • अब दूध में दो चम्मच बॉर्नविटा डालें।
  • जब तक बॉर्नविटा दूध में अच्छी तरह से ना घूल जाए तब तक बॉर्नविटा को चम्मच से हिलाते रहे।
  • दूध मैं बॉर्नविटा पूरा घर जाने के बाद इसे अपने बच्चों को पिला दे।

बॉर्नविटा बनाते समय आप अपनी इच्छा अनुसार इसमें जीने का भी उपयोग कर सकते हैं लेकिन चीनी का उपयोग ना करना ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इसमें पहले से ही काफी अधिक मात्रा में शुगर का इस्तेमाल किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बॉर्नविटा प्राइस कितनी है?

बॉर्नविटा अलग-अलग वजन में आता है इसलिए हर वजन के बॉर्नविटा की कीमत अलग-अलग होती है। 1 किलो बॉर्नविटा की कीमत ₹420 और बॉर्नविटा कीमत 500 ग्राम 284 है।

क्या बोर्नविटा से हाइट बढ़ती है?

जी नहीं, बॉर्नविटा हाइट बढ़ाने के लिए फायदेमंद नहीं है। यह केवल बच्चों के शरीर को स्वस्थ बनाता है और बच्चों के शरीर में मेटाबॉलिज्म को सही रखता है और एमेनिटी पावर को बढ़ाता है।

बॉर्नविटा कितने साल के पी सकते हैं?

बॉर्नविटा केवल 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है।

बोर्नविटा पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

बॉर्नविटा पीने का सबसे अच्छा समय सुबह या शाम है। बच्चे सुबह में दूध के साथ इसे नाश्ते में ले सकते हैं। या फिर शाम को बच्चों को दूध देते समय बॉर्नविटा मिलाकर पिलाया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने Bournvita Ke Fayde के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको बॉर्नविटा पीने के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप हेल्थ से संबंधित कोई जानकारी पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करें।

Leave a Comment

Translate »