चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय | Keel Muhase Hatane ke Upay

आज के इस लेख में हमने आपको चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय, Chehre ke Keel Muhase Hatane ke Upay आदि के बारे में बताया है. ज्यादातर महिलाओं को किशोरावस्था में चेहरे पर कील मुहांसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि कई पुरुष भी अक्सर कील मुहांसों से संबंधित समस्याओं का सामना करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग क्रीम के बजाय चेहरे से कीलमुंहासे हटाने के घरेलू उपाय करना ज्यादा पसंद करते हैं।

इसीलिए लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में कुछ चेहरे से कीलमुंहासे हटाने के घरेलू उपाय लेकर आए हैं। इन घरेलू उपाय के माध्यम से आप अपने चेहरे पर कील मुंहासे के दाग या पिंपल्स के दागों को आसानी से मिटा सकते हैं।

मुहासा क्यों निकलते हैं?

मुंहासे निकलने के कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • यदि आपके शरीर में पित्त और कफ अधिक मात्रा में बढ़ जाता है तो आपके चेहरे पर कील या मुंहासे होने लगते हैं।
  • जिस प्रकार बीमारियों से संबंधित कुछ चीजें अनुवांशिक होती हैं, उसी प्रकार चेहरे पर कील मुंहासे निकलना भी एक अनुवांशिक बीमारी है। अगर आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे बार-बार पिंपल निकलते हैं तो आपको भी पिंपल होने का संभावना बना रहता है।
  • अधिक दवाइयों का सेवन करने से आपके शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है और वह चेहरे पर पिंपल या एक्ने बनकर निकलने लगते हैं।
  • ज्यादा तनाव में रहने से आपके शरीर में न्यूरोपेप्टाइड्स नामक रसायन निकलने लगता है जो कि आपके चेहरे पर कील एवं मुहांसों का रूप ले लेता है।
  • यदि आप अधिक धूल मिट्टी वाले क्षेत्रों में रहते हैं या काम करते हैं तो इसका कारण भी आपके चेहरे पर कील एवं मुंहासे होने लगते हैं।
हरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम का नाम

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

आयुर्वेद के अंतर्गत ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनका उपयोग करके आप अपने चेहरे से कील मुहांसों को जड़ से मिटा सकते हैं। चेहरे पर कील मुंहासे के दाग कैसे हटाए जाने के लिए नीचे दी गई कुछ कील मुंहासे की आयुर्वेदिक घरेलू उपाय का पालन करें।

Chehre ke Keel Muhase Hatane ke Upay
चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय
  1. चेहरे पर बर्फ से सिकाई करें

यदि आप अधिक ज्यादा तनाव में रहते हैं और उसके कारण आपके चेहरे पर कील मुंहासे निकल रहे हैं तो आपको अपने चेहरे की बर्फ से सिकाई करनी चाहिए।

आपको एक बर्फ का टुकड़ा लेना है और उसे एक साफ कपड़े में लपेट लेना है। और उसके बाद उससे बर्फ के टुकड़े को अपने कील एवं मुहासे वाले स्थान पर रगड़ना है।

यह काम आपको बहुत ही धीरे-धीरे और हल्के हाथों से करना है। अपने चेहरे पर बार-बार बर्फ को घुमाते रहना है ज्यादा देर तक किसी एक ही पिंपल पर बर्फ को रखे ना रहे।

यदि आपको हाथ में बर्फ पकड़ने में समस्या आ रही है तो बाजार में बर्फ की सिकाई करने वाले कुछ चीजें भी उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग आप सिकाई करने के लिए कर सकते हैं।

  • मुल्तानी मिट्टी गुलाब जल और नींबू का इस्तेमाल करें

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय – चेहरे चेहरे से कील मुंहासे हटाने या चेहरे पर कील मुंहासे के दाग को हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी गुलाब जल और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको मुल्तानी मिट्टी गुलाब जल और नींबू का एक पेस्ट बना लेना है। और पेस्ट को अपने हाथों से पूरे चेहरे पर लगाना है। आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगाए रखें और उसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो ले।

यदि आप हफ्ते में दो से तीन बार इस घरेलू उपाय को अपनाते हैं, तो आपको दो से तीन हफ्तों में ही फर्क दिखने लगेगा। मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट से आपका चेहरे का केवल दाग धब्बा ही नहीं मिटेगा बल्कि आपके चेहरे पर सुंदरता और निखार भी बढ़ जाएगी।

  • नारियल तेल का इस्तेमाल करें

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय- नारियल तेल हमेशा से ही लगभग सभी बीमारियों के लिए एक अचूक उपाय रहा है। और कील मुंहासे हटाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल नारियल तेल में कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व शामिल होते हैं, जोकि बैक्टीरिया को खत्म करने में सक्षम होते हैं।

इसी तरह अगर आप अपने चेहरे के कील मुहांसों वाली जगहों पर नारियल तेल को लगाते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा। आपको केवल नारियल तेल को अपने पिंपल यानि मुहांसों के ऊपर लगाना है और कुछ समय बाद अपने चेहरे को धो लेना है। इसके नियमित उपयोग से आपके चेहरे पर दाग धब्बों के गड्ढे भी भर जाएंगे और कील मुंहासे भी मिट जायेंगे।

  • एलोवेरा जेल की मदद से चेहरे से कील मुंहासे हटाए

कील निकालने का आसान तरीका एलोवेरा जेल है। यदि आपके नाक पर कील हो गए हैं या फिर आपके चेहरे पर मुंहासे या एक्ने हो गए हैं तो आपको एलोवेरा जेल लगाने की जरूरत होगी। आपको एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगा लेना है और कम से कम 15 मिनट तक उसे अपने चेहरे पर लगे रहने देना है। उसके बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लेना है। यदि आप नियमित रूप से इस घरेलू उपाय को इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से कील मुंहासे कम होने लगेंगे।

  • लहसुन का पेस्ट लगाएं

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय में लहसुन भी शामिल है। जी हां दोस्तों, यदि आप लहसुन का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे के एक्ने और पिंपल के ऊपर लगाते हैं तो आपके चेहरे से कील मुंहासे आसानी से हट जाएंगे। लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको लहसुन की कलियों का पेस्ट बना लेना है और उसमें थोड़ा सा पानी मिला लेना है। फिर इस पेस्ट को सीधे अपने किल और मुहांसों पर लगाना है। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए रहने दे और सादे पानी से मुंह धो ले।

  • शहद का इस्तेमाल करें

यदि हम बात करें शहद की तो यह कील मुंहासे की आयुर्वेदिक दवा है। जी हां दोस्तों, अगर आप अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे पर निखार भी आएगा और आपके चेहरे से कील मुंहासे और दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे। शहद का इस्तेमाल करने के लिए आप शहद को सीधे अपने किल और मुहांसों के ऊपर लगाएं। आप शहद को अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए रहने दे। जब शहद पूरी तरह से सूख जाता है तो आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है।

यदि आप नियमित रूप से ऐसा घरेलू उपाय का उपयोग करेंगे तो आपके चेहरे से कील मुंहासे हट जाएंगे और साथ ही दाग धब्बे भी नहीं रहेंगे। आप चाहे तो शहद और पानी को मिलाकर उसका बर्फ जमा कर अपने चेहरे की सिकाई भी कर सकते हैं। जैसा कि हमने सबसे पहले घरेलू उपाय में इसकी चर्चा की है। कुछ घरेलू उपाय जान लेने के बाद चली अभी-अभी जान लेते हैं कि आप अपने चेहरे पर आने वाले कील मुहांसों से कैसे बच सकते हैं,और इसके लिए आपको अपने लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे।

  • लाइफस्टाइल में बदलाव के रूप में सबसे पहले आपको यह करना है कि आप स्ट्रेस में ज्यादा ना रहे। क्योंकि स्ट्रेस एक चेहरे पर कील मुंहासे निकलने का एक सबसे बड़ा कारण होता है।
  • भारत में कई ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने बीमारियों के कारण कई तरह की गरम-गरम दवाइयां भी लेनी पड़ती है। चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं। तो आपको करना है कि आप इन दवाइयों के साथ कुछ पौष्टिक चीज जैसे – दूधया अंडे का सेवन करें।
  • साथ ही दिन में रोजाना 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करें इसके माध्यम से आपके चेहरे पर निखार आएगा और चेहरे पर कील मुहासे भी नहीं होंगे।
  • यदि कभी आपके चेहरे पर कोई पिंपल निकलता है तो आपको यह ध्यान रखना है कि आप उस कील मुंहासे को बिल्कुल भी ना छुए। क्योंकि छूने से कील मुंहासे और भी बढ़ते हैं और आपके अन्य शरीर के जगहों पर भी पिंपल्स होने लगते हैं।
  • साथ ही यह ध्यान रखें कि पिंपल को बिल्कुल भी ना फोड़े। क्योंकि पिंपल में इंफेक्शन बैक्टीरिया होते हैं जो आपके चेहरे पर अन्य जगहों पर भी फैल सकते हैं।
  • कील और मुंहासे से बचने के लिए आपको अपने खाने पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप ज्यादातर हरी सब्जियां, फल, दही और ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आप कील मुहांसों से बच सकते हैं।
  • हम यहां पर आप यह भी बता दें कि कील मुहांसों के लिए आपको क्या नहीं खाना चाहिए। आपको ज्यादा मीठा खाने से और तेल वाली चीजें खाने से परहेज करने की जरूरत है। साथ ही जो जंक फूड होते हैं आपको इन चीजों से भी दूर रहना चाहिए।
  • आप अपने चेहरे पर रोज गर्म पानी का भाग भी ले सकते हैं। भाप लेने से आपके चेहरे पर हुए पिंपल और ब्लैकहेट्स आसानी से हट जाते हैं। तो अगर आप जानना चाहते हैं कि नाक पर कील कैसे निकाले तो आप सबसे पहले गर्म पानी का भाप ले और उसके बाद अपने नाक पर से कील निकाल सकते हैं.

लोगों के द्वारा पूछे गय सवाल –

कील मुहांसों को जड़ से कैसे खत्म करें?

इस लेख में बताए गए घरेलू उपायों का उपयोग करके आप अपने कुल मुहांसों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत होगी।

1 दिन में पिंपल कैसे ठीक करें?

यदि आपके चेहरे पर केवल एक ही पिंपल है तो आप इस लेख में बताए गए घरेलू उपाय का उपयोग कर सकते हैं। तो इससे 1 दिन में नहीं लेकिन आपकी 2 से 3 दिनों में पिंपल आसानी से ठीक हो जाएंगे।

चेहरे पर मुंहासे क्यों होते हैं?

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय – जब आप अधिक तनाव में रहते हैं और प्रदूषित वातावरण में रहते हैं तो आपके चेहरे पर कील मुंहासे निकलने लगते हैं।

कील कैसे निकालते हैं?

कील निकालने के घरेलू उपाय हमने इस लेख में बताए हैं। लेकिन साथ में हम आपको यह भी बता दें कि यदि आप गर्म पानी का भाग लेते हैं और उसके बाद अपने चेहरे को साफ करते हैं तो आपके चेहरे पर से कील आसानी से निकल जाते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय कौन-कौन से है , Keel Muhase Hatane ke Upay आदि के बारे में बताया है. यदि आपको इस लेख से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप हमेर कमेंट में माध्यम से पूछ सकते है. साथ ही हमने कुछ ऐसे जीवन शैली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जिन को अपनाकर आप अपने चेहरे पर कील मुंहासे आने से बच सकते हैं।

Leave a Comment

Translate »